देहरादून में ABVP का 71वां राष्ट्रीय अधिवेशन: अंतिम दिन पहुंचे बीजेपी विधायक किशोर उपाध्याय

देहरादून के परेड ग्राउंड में चल रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन का आज तीसरा और अंतिम दिन है। इस मौके पर टिहरी से BJP विधायक किशोर उपाध्याय अधिवेशन में पहुंचे, जहां उन्होंने संगठन की भूमिका और महत्व पर विस्तार से बात की।

 

विधायक ने कहा कि ABVP, 1952 में गठन के बाद से देश में विद्यार्थियों और युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने का काम कर रहा है और आज राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर बड़ी संख्या में ABVP से निकले लोग जिम्मेदार पदों पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर युवा पीढ़ी को तैयार कर रही है और समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

 

किशोर उपाध्याय ने यह भी कहा कि देवभूमि और द्रोणाचार्य की धरती देहरादून में ऐसा अधिवेशन होना सौभाग्य की बात है, क्योंकि यह भूमि शिक्षा और नेतृत्व की परंपरा के लिए जानी जाती है।