प्रधानमंत्री ने मन की बात में उत्तराखंड पर्यटन पर दिया जोर

देहरादून-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में उत्तराखंड के एडवेंचर टूरिज्म और वेडिंग डेस्टिनेशन की संभावनाओं को लेकर चर्चा की।

इसी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार उत्तराखंड के विकास को लेकर बात करते हैं।

मन की बात में शीतकालीन यात्रा और एडवेंचर टूरिज्म पर पीएम द्वारा उल्लेख किए जाने से राज्य के पर्यटन को नई ऊर्जा मिलेगी।

सीएम धामी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से पर्यटन सेक्टर को बड़ा फायदा होगा और विंटर सीजन में टूरिस्ट संख्या में वृद्धि होगी।