देहरादून
बीते रोज नगर आयुक्त नमामी बंसल द्वारा नगर निगम देहरादून के केदारपुर स्थित ABC (Animal Birth Control) सेंटर में पशु चिकित्सा अनुभाग का निरीक्षण किया गया। जहाँ नगर आयुक्त द्वारा सभी व्यवस्थओं को देखा गया। जानकारी देते हुए बताया की अभी तक निगम के 72 शेल्टर होम (डॉग कैनाल) बनाएं गए है साथ ही विभिन्न वार्डो मे डॉग फीडिंग स्पॉट बनाने के निर्देश भी दिए गए हैँ। नगर आयुक्त ने बताया की स्वान पंजीकरण का जो लक्ष्य था उसे प्राप्त कर दिया गया है जो कि पिछले वर्षों की तुलना में अत्यधिक है। इसके साथ ही निरीक्षण मे स्वान के रहने, खाने और चिकित्सा व्यवस्थाओं को देखा गया।