नीतीश कुमार 10वीं बार बने मुख्यमंत्री, धामी हुए कार्यक्रम में शामिल ।

देहरादून

 

NDA विधायकों की बैठक में नीतीश कुमार को फिर से दल का नेता चुना गया था. बीजेपी के नेता सम्राट चौधरी ने उनका नाम प्रस्तावित किया था, जिसे सभी विधायकों ने समर्थन दे दिया. अब यह तय हो गया है वहीं नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में 10वीं बार शपथ ले चुके हैं. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए के शीर्ष नेता मौजूद रहे. वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।