खनन क्षेत्र में लगातार सुधारो के चलते प्रदेश को एक बार फिर केंद्र सरकार से बड़ी प्रोत्साहन राशि मिली है।

देहरादून

 

 

खनन क्षेत्र में लगातार सुधारो के चलते प्रदेश को एक बार फिर केंद्र सरकार से बड़ी प्रोत्साहन राशि मिली है खनन मंत्रालय ने साल 2025- 26 की विशेष सहायता योजना के तहत उत्तराखंड को माइनर मिनरल्स रिफॉर्म्स में 100 करोड़ की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की है बीते अक्टूबर में भी राज्य को एसएमआरआई रैंकिंग में दूसरा स्थान प्राप्त होने पर 100 करोड़ की प्रोत्साहन राशि मिल चुकी है । खनन मंत्रालय ने 18 नवंबर को जारी कार्यालय ज्ञापन के माध्यम से बताया कि राज्य ने खनन क्षेत्र से जुड़ी अधिकांश सुधारात्मक प्रक्रियाओं को समय पर और प्रभावी ढंग से लागू किया है ।