शहरभर में होने वाली रामलीलाओं में सुरक्षा चाक-चौबंद रहे, इसके लिए पुलिस ने खास प्लान तैयार किया है।

देहरादून

 

शारदीय नवरात्र और रामलीला आयोजनों को देखते हुए देहरादून पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। शहरभर में होने वाली रामलीलाओं में सुरक्षा चाक-चौबंद रहे, इसके लिए पुलिस ने खास प्लान तैयार किया है। एसएसपी के निर्देश पर रामलीला स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है, वहीं ट्रैफिक सुचारु रहे इसके लिए रूट डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था लागू कर दी गई है। पुलिस ने आयोजकों से सीसीटीवी कैमरे, वॉलंटियर और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने को कहा है। खुफिया विभाग को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके। पुलिस प्रशासन का साफ कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।