मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चमोली में आपदा ग्रस्त इलाकों के दौरे पर है।

देहरादून

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चमोली में आपदा ग्रस्त इलाकों के दौरे पर है। दरअसल चमोली के नंदानगर क्षेत्र में बुधवार की देर रात करीब 2 बजे बिनसर पहाड़ी की चोटी पर बादल फटने और अतिवृष्टि से फाली लगा कुंतरी, सैंती लगा कुंतरी और धुर्मा गांव में भारी तबाही हुई है। चमोली के नंदानगर में राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर किए जा रहे है। एसडीआरएफ -एनडीआरएफ के जवान लगातार मलबे को काटते–तोड़ते हुए राहत कार्य में जुटे हैं। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बताया कि अब तक पांच लोगों की मृत्यु हो चुकी है।अभी कई लोग लापता है जिससे यह संख्या बढ़ सकती है। चमोली जिला अधिकारी समेत एनडीआरएफ एसडीआरएफ जिला प्रशासन आर किटी में राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि हेली सेवा के माध्यम से भी लोगों को हायर सेंटर हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जा रहा है। इसके साथ लोगो को सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट किया जा रहा है।