देहरादून
देहरादून में आज घंटाघर से ‘नमो युवा रन’ का आयोजन किया गया। नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ सैकड़ों युवाओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नमो युवा रन का फ्लैग ऑफ़ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खुद भी दौड़ में प्रतिभाग किया और युवाओं के साथ दौड़ लगाकर स्वस्थ व नशामुक्त भारत का संदेश दिया। युवा शक्ति को प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित इस रन का मकसद समाज को नशामुक्त और स्वस्थ भारत की ओर अग्रसर करना है।
भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने बताया कि सेवा पखवाड़े के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्ति और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि पूरे देशभर में मैराथन का आयोजन किया जा रहा है ।