देहरादून: उत्तराखंड में भाजपा की केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रही है , जिसमें पार्टी का सदस्य आभियान से शुरु होगा और 15 अगस्त तक चलेगा और इसकी बाद 16 अगस्त से 30 अगस्त तक सक्रिय सदस्य अभियान चलाया जाएगा , वहीं नवंबर में राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव होने हैं तो पार्टी ऐसे में सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रही है , भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान को चलाया जाएगा इसी कड़ी में प्रदेश स्तर पर भी सदस्यता अभियान के लिए जो कमेटियां बनाई जानी हैं उन्हें शीघ्र बना लिया जाएगा इसके बाद बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक जिस भी कार्यकर्ता और पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी जाएगी उनकी भी जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी