देहरादून:
देहरादून में हुई भाजपा की विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद अब पार्टी ने एक वर्ग तक के कार्यक्रम तय कर दिए है। वही भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया की लोकसभा में पांचों सीटों को जिताने के लिए बूथ स्तर तक मतदाताओं का आभार व्यक्त किया जाएगा। इसके साथ ही पार्टी संगठन में लंबे समय रुके हुए चुनाव भी होने है जिसके लिए जल्द ही कार्यकर्ताओं की सूची तयार की जाएगी। जल्द ही भाजपा में मंडल स्तर,जिला स्तर, प्रदेश स्तर और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर तक के चुनाव होने है। जिसके लिए कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया जाएगा और आगामी महीनों में जल्द ही भाजपा संगठन के चुनाव हो सकते है।