फर्जी वेबसाइट ।

लगातार देखा जा रहा है कि ऑनलाइन ठगी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं वहीं अब परिवहन विभाग में भी फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी के मामले सामने आने लगे हैं क्योंकि परिवहन विभाग के जो ऑनलाइन चालान होते हैं कुछ लोग प्राइवेट वेबसाइट से उन चालानों को भुगत देते हैं और जिनका सेटलमेंट नहीं हो पाता है इस तरीके से कहीं ना कहीं वह लोग एक ठगी का शिकार हो जाते हैं जिसको लेकर परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को अपना ऑनलाइन चालान भुगतना है तो वह सरकार की साइट parivahan.gov.in पर अपनी गाड़ी का नंबर और चेचिस नंबर डालकर भुगतान करें क्योंकि इससे कोई चीटिंग नहीं होगी दूसरा सेम डे चालान का भुगतान हो जाएगा क्योंकि अन्य जो वेबसाइट है वह कितनी सेंसिटिव रखती है क्या गवर्नमेंट ने उनका अप्रूवल दिया है या नहीं दिया है इन धोखाधड़ी से बचने के लिए प्राइवेट साइटों का उपयोग न करें बल्कि सरकारी वेबसाइट का ही उपयोग करें