कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दर्ज कराई प्राथमिकी

 

 

शुद्धिकरण प्रकरण में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए शिकायत पत्र दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो इससे भी उग्र आंदोलन कांग्रेस करेगी । प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस सचिवालय कूच करेगी,इसके बाद 7 सितम्बर को प्रदेश कांग्रेस सीएम आवास का घेराव करेगी। सरकार जहां तक इस मामले को लेकर जाएगी कांग्रेस वहां तक ये लड़ाई लड़ेगी।