मुख्यमंत्री के निरीक्षण पर कांग्रेस ने खड़े किए सवाल 

उत्तराखंड के देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड का निरीक्षण किया। जिसको लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसोनी ने कहा कि जब एप्रोच रोड का निर्माण कार्य चल रहा था, तब ना तो सरकार और न ही उनके किसी विभागीय अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया । जनपद के मालदेवता में खनन के कारण जब पुल कमजोर हो कर टूट रहे थे। तब सरकार ने कहा था कि प्रदेश के सभी पुलों का निरीक्षण होगा जो आज तक नहीं हुआ है। अगर पुलों का निरीक्षण हुआ हे तो उसकी ऑडिट रिपोर्ट को सार्वजनिक करें। प्रवक्ता गरिमा दसोनी ने यह भी कहा कि कार्यकर्ता भी कॉन्ट्रैक्टर हो सकता है,लेकिन जो काम उनके द्वारा किया जा रहा है, उसकी गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए ।इसका भी विशेष ध्यान रखना जरूरी है।कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि सरकार ने जिस उत्तरदायी कंपनी को ब्लैक लिस्ट किया गया है। उसी कंपनी को प्रदेश में दिए गए टेंडरों पर काम चल रहे है या तो सरकार कंपनी को पूरी तरह ब्लैक लिस्ट करे नहीं तो यह कार्रवाही केवल जनता की आंखों में धूल झोंकने जैसा है।