देहरादून
ऊर्जा प्रदेश का सपना साकार होने के रास्ते पर चल पड़ा है UPCL… सभी कर्मचारियों ने नवनियुक्त MD को दिया भरोसा कि आप कर्मचारियों के हितों का रखें ध्यान हम बढ़ाएंगे UPCL का मान..!
आज कर्मचारियों की समस्याओं को ऊर्जा ऑफिसर्स, सुपरवाइजर्स एवं स्टाफ एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष डी.सी. गुरुरानी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत वार्ता की।
वार्ता के दौरान प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि श्रमिकों एवं क्रमिक कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
मुलाकात के बाद एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष डी.सी. गुरुरानी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहली बार यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी ऐसे व्यक्ति को मिली है, जो मूल रूप से उत्तराखंड का है और पहाड़ की समस्याओं को भली-भांति समझता है। उन्होंने विश्वास जताया कि पी.सी. ध्यानी के नेतृत्व में यूपीसीएल बेहतर कार्य करेगा और प्रदेश में ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
डी.सी. गुरुरानी ने प्रदेशवासियों से भी ऊर्जा क्षेत्र के विकास के लिए अपने सुझाव देने की अपील करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से उत्तराखंड को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और अग्रणी राज्य बनाया जा सकता है।