अयोध्या से बद्रीनाथ तक सख्त संदेश, बोले धन सिंह रावत– दोषी नहीं बचेंगे

* हरिद्वार*

 

— हरिद्वार में आयोजित उत्तराखंड सहकारिता सप्ताह कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अयोध्या और बद्रीनाथ से जुड़े मामलों पर बड़ा बयान दिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ पूरी तरह सख्त है।

 

मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि अयोध्या मामले में एसआईटी निष्पक्ष जांच कर रही है और प्रदेश सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। वहीं बद्रीनाथ मंदिर से जुड़े मामले पर उन्होंने कहा कि मंदिर समिति ने जांच समिति गठित कर दी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

बाइट —– डॉ. धन सिंह रावत, सहकारिता मंत्री, उत्तराखंड सरकार