मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दौरा

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को रुड़की दौरे पर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इसके बाद उन्होंने ‘युवा शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया और युवाओं से सीधे संवाद किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं से शिक्षा, रोजगार, नवाचार और उत्तराखंड के विकास में उनकी भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार नई योजनाओं पर काम कर रही है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने लंबे समय से प्रतीक्षित एचआरडीए द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से बनाए गए आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह खेल परिसर रुड़की और आसपास के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही चारधाम यात्रा को लेकर सीएम ने कहा यात्रियों की संख्या में लगाता इजाफा हो रहा है आने मानसून में यात्रा की सरल और सुगम बनाया जायेगा।।

बाइट..पुष्कर सिंह धामी (मुख्यमंत्री उत्तराखंड)