92% मतदाताओं की SIR प्रक्रिया संपन्न

एंकर- उत्तराखंड में एसआईआर प्रक्रिया के तहत 8 जून से 7 जुलाई तक बीएलओ घर घर जाकर न सिर्फ गणना फॉर्म वितरित करें रहे है, बल्कि इसी दौरान गणना फॉर्म का संकलन भी किया जा रहा है।अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में आज तक के आंकड़े के मुताबिक 92% मददाताओं गणना फार्म का वितरण कार्य सम्पन्न हो चुका है। इसके अलावा 4 से 5 जनपदों में पिथौरागढ़, चमोली, चंपावत में 99% से अधिक फार्म वितरण का कार्य पूरा हो चुका है। साथ ही बीएओ एप्प के माध्यम से डिजिटिलासेशन का कार्य भी करीब 9% तक हो चुका है, जिसमें अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जनपद में काफी तेजी के साथ प्रोग्रेस देखने को मिल रही है।

बाइट 1 – विजय कुमार जोगदंडे, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी

लेकिन वही मैदानी जनपद जिसमें देहरादून, नैनीताल, उधमसिंह नगर में एसआईआर प्रकिया की प्रगति कम देखने को मिली है। जिसको लेकर सभी जनपद के जिलाधिकारी के साथ बैठक कर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं जिसमें कहा गया है कि मॉनिटरिंग पर विशेष फोकस किया जाए। साथ ही सभी बीएलओ के सहायता के लिए आईटी वॉलिंटियर्स और मोबाइल टीम को भी ड्यूटी लगाई जाए। जिस प्रक्रिया के दौरान आ रही समस्याओं को समय रहते दूर किया जा सके।

बाइट 2- विजय कुमार जोगदंडे, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी