सहसपुर हत्याकांड पर भाजपा का जवाब

सहसपुर के बैरागीवाला में युवक विनोद कुमार की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव और जनाक्रोश का माहौल बना हुआ है। पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। घटना को लेकर कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच भाजपा ने सरकार का पक्ष रखा है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि चार आरोपियों की गिरफ्तारी इस बात का प्रमाण है कि पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। हनी पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और उत्तराखंड में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

बाइट – हनी पाठक, प्रदेश प्रवक्ता बीजेपी उत्तराखण्ड