उत्तराखंड में SIR

देहरादून — अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि राज्य में 8 जून से शुरू हुए एसआईआर अभियान के तहत 11,733 बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर फॉर्म वितरण और सत्यापन किया जा रहा है। राज्य के कुल 79,60,000 मतदाताओं में से अब तक 44% का कार्य पूरा हो चुका है, जिसे 18 जून तक 100% करने का लक्ष्य है। पिथौरागढ़-चम्पावत में काम 60-70% तक हो चुका है, जबकि देहरादून (30%), उधमसिंह नगर और हरिद्वार जैसे मैदानी जिलों में अधिक आबादी के कारण प्रगति धीमी है, जिसकी सीईओ कार्यालय द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। बीएलओ की मदद और नेटवर्क की समस्या के समाधान के लिए टेक्निकल मैनपावर व वॉलेंटियर्स लगाए गए हैं ताकि उन पर कोई दबाव न बने। उन्होंने साफ किया कि मानसून से कार्य प्रभावित नहीं होगा और यह निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार ही पूरा किया जाएगा।

 

 

बाइट — डॉ विजय कुमार जोगदंडे,अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी