उत्तराखंड STF ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और बेटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 84 वेबसाइटों को ब्लॉक कराया है।

देहरादून

 

उत्तराखंड STF ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और बेटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 84 वेबसाइटों को ब्लॉक कराया है। SSP STF अजय सिंह ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में चल रही बेटिंग और सट्टेबाजी पर सरकार ने कानून को और सख्त बनाया है। नए संशोधन के तहत ऑनलाइन सट्टा संचालन और उसमें संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है।

ऑनलाइन सट्टेबाजी और बेटिंग के बढ़ते नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए उत्तराखंड STF ने 84 संदिग्ध वेबसाइटों को ब्लॉक कराया है। SSP STF अजय सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा हाल ही में सट्टेबाजी संबंधी कानून में संशोधन किया गया है, जिसके तहत ऑनलाइन बेटिंग प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए सजा की अवधि पांच वर्ष बढ़ा दी गई है। साथ ही सर्च वारंट और अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति जब्त करने का भी प्रावधान किया गया है। STF ने जांच के दौरान ऐसी कई वेबसाइटों की पहचान की जो लोगों को ऑनलाइन सट्टे के लिए प्रेरित कर रही थीं। अजय सिंह ने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य लोगों को ठगी और आर्थिक नुकसान से बचाना है, क्योंकि सट्टेबाजी के कारण कई परिवार बर्बाद होते देखे गए हैं।