उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय में मीडिया को संम्बोधित किया।

देहरादून

 

उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय में मीडिया को संम्बोधित किया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर गणना फार्म वितरित एवं संकलित करेंगे। वहीं उन्होंने ये भी बताया कि प्रदेश के 79.60 लाख मतदाताओं को गणना फार्म उपलब्ध कराए जाएंगे। यदि कोई मतदाता पहली बार घर पर नहीं मिलता है तो BLO तीन बार उसके घर जाकर संपर्क करेगा।

उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी, जबकि 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण 11 सितंबर तक किया जाएगा तथा 15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

मतदाता ECI-NET ऐप के माध्यम से गणना फार्म डाउनलोड कर ऑनलाइन भी भर सकते हैं। आयोग ने ‘बुक ए कॉल विद BLO’ सुविधा भी शुरू की है, जिसके जरिए मतदाता एक क्लिक पर BLO से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा वर्ष 2003 की मतदाता सूची भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

इस संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में डॉ. जोगदंडे ने सभी दलों से शत-प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त करने की अपील की। वर्तमान में प्रदेश के 11,733 मतदान केंद्रों के सापेक्ष 22,823 बीएलए तैनात किए जा चुके हैं।