देहरादून
उत्तराखंड में चार धाम यात्रा गतिमान है अभी तक लाखों की संख्या में श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं और नए रिकॉर्ड बनते नजर आ रहे हैं । इसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस वर्ष यात्रा ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं । 30 लाख यात्री चारधामों में अभी तक आ गए हैं ।होटल संचालक , टैक्सी वाले ,टूर गाइड सभी में बहुत उत्साह है और यात्रा को व्यवस्थित करना हम सबकी जिम्मेदारी ओर प्राथमिकता है ।आने वाले यात्रियों की यात्रा बिना किसी बाधा के संपन्न हो ,यात्रियों की सौरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है । सीएम ने कहा कि बैठक में हमने तय किया है कि रात्रि 10 बजे के बाद यात्रा को जहां भी लोग पहुचे हैं उन्हें वहीं पर रोक कर आराम करवाया जाए रुकने की व्यवस्था हो क्योंकि आजकल भूस्खलन हो रहा है कई जगह पर मौसम भी अचानक खराब हो जा रहा है। यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए मंदिर समिति और सभी लोगों से बात करके प्रावधान किए हैं ।