राहुल गांधी आज उत्तराखंड दौरे पर है ऐसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एक बार फिर दोहराया कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो बात राहुल गांधी को लेकर कही थी वह सही कही थी।

देहरादून

 

राहुल गांधी की दौरे को लेकर उत्तराखंड की राजनीति भी गरमा गई राहुल गांधी आज उत्तराखंड दौरे पर है ऐसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एक बार फिर दोहराया कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो बात राहुल गांधी को लेकर कही थी वह सही कही थी,, गौरतलब है की पिछले दिनों भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने एक निजी चैनल को बयान दिया था कि राहुल गांधी कहते हैं की जो लोग मंदिरों में जाते हैं वह लड़की छेड़ने जाते हैं तो ऐसे में अगर राहुल गांधी देव भूमि में जा रहे हैं तो क्या वह भी वही करने उत्तराखंड आ रहे हैं महेंद्र भट्ट ने भी अपने प्रभारी के बयान को बल देते हुए कहा कि राहुल गांधी के ही बयान है की जो भी हिंदू मंदिरों में जाता है तो वहां लड़की छेड़ने जाता है ऐसे में अगर हमारे प्रभारी ने राहुल गांधी को यह कहा तो उसमें कोई अलग बात नहीं है उन्होंने वही कहा जो राहुल गांधी ने कहा था और वह भी अपने प्रदेश प्रभारी के वक्तव्य का समर्थन करते हैं ।