आज देहरादून के आईआरडीटी सभागार में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत गठित विभिन्न आयोगों, परिषदों, बोर्डों एवं समितियों के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और अधिकारियों के साथ राज्य स्तरीय सामूहिक जागरूकता-अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

देहरादून

 

आज देहरादून के आईआरडीटी सभागार में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत गठित विभिन्न आयोगों, परिषदों, बोर्डों एवं समितियों के अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और अधिकारियों के साथ राज्य स्तरीय सामूहिक जागरूकता-अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, समाज कल्याण मंत्री खजान दास, कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि समाज कल्याण विभाग की योजनाएं निर्बल वर्ग और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक बिना बाधा समय पर पहुंचें, इसके लिए यह सम्मेलन आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का मंत्र सरलीकरण, समाधान और निस्तारण है, और निश्चित ही इस मंथन से योजनाओं का क्रियान्वयन तेज होगा और पात्र जरूरतमंदों को लाभ मिलेगा। वही समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने कहा कि विभाग से जुड़े सभी आयोगों, परिषदों और बोर्डों के पदाधिकारियों को आमंत्रित कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि सरकार ने वन क्लिक के माध्यम से 9 लाख 74 हजार पेंशनधारकों के खातों में पेंशन की राशि हस्तांतरित की है। साथ ही अधिकारियों और पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए।