भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पहले उत्तराखंड दौरे को लेकर पार्टी ने बड़ा दावा किया है।

देहरादून

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पहले उत्तराखंड दौरे को लेकर पार्टी ने बड़ा दावा किया है। प्रदेश प्रवक्ता कुँवर जपेंद्र सिंह ने कहा कि इस दौरे से कार्यकर्ताओं और जनता में जबरदस्त उत्साह है, उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह पहला दौरा है जिसने पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। उन्होंने बताया कि सनातन की इस भूमि से अध्यक्ष ने स्पष्ट संकेत दिया है कि आज भाजपा 22 राज्यों में है और आने वाले वर्षों में संपूर्ण भारत में भाजपा शासित राज्य होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 2047 का विकसित भारत का मिशन अवश्य ही पूरा होगा और उत्तराखंड में 2027 का विधानसभा चुनाव भी भाजपा के नाम होगा।