चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के बीच गढ़वाल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

देहरादून

 

चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के बीच गढ़वाल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने साफ कहा है कि अगर कोई भी पर्यटक उत्तराखंड आकर हुड़दंग करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” लगातार चल रहा है और इसके अच्छे परिणाम भी सामने आए हैं। हरिद्वार में हुए रिव्यू के दौरान 214 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

आईजी ने कहा कि पुलिस लगातार सत्यापन अभियान चला रही है और मोबाइल टीमें सड़कों पर नियमित पेट्रोलिंग कर रही हैं। सोशल मीडिया और CCTV कैमरों के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि जो लोग नियमों का उल्लंघन करते हैं, उनके वाहन नंबर कैमरों में रिकॉर्ड हो जाते हैं, जिसके आधार पर उनका पता निकालकर कानूनी कार्रवाई की जाती है। पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का पालन करने की अपील की है।