गढ़वाल रेंज के आईजी राजीव स्वरूप ने सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और अफवाह फैलाने वाली पोस्टों को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

देहरादून

 

गढ़वाल रेंज के आईजी राजीव स्वरूप ने सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और अफवाह फैलाने वाली पोस्टों को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पुलिस की सोशल मीडिया टीम कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी जिलों में लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की निगरानी कर रही है।

आईजी राजीव स्वरूप ने बताया कि यदि किसी भी तरह की भ्रामक या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट सामने आती है तो उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना सही जानकारी के किसी भी पोस्ट को फॉरवर्ड न करें और न ही भ्रम की स्थिति पैदा करें।

उन्होंने कहा कि यदि किसी खबर या पोस्ट को लेकर लोगों को संदेह हो तो वे पुलिस कंट्रोल रूम में संपर्क कर सही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पुलिस ने मीडिया के माध्यम से आम जनता से जिम्मेदारी के साथ सोशल मीडिया का उपयोग करने की अपील की है।