भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है।

देहरादून

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। भाजपा नेताओं का कहना है कि दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन पहले से ज्यादा सक्रिय दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुंवर जपेंद्र सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगातार दिए जा रहे बयानों से जनता कांग्रेस से दूरी बना रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी भाजपा की ओर झुकाव बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता तुष्टिकरण की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी और आने वाले समय में भाजपा को और मजबूती मिलेगी।