भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तराखंड दौरे को लेकर पार्टी संगठन तैयारियों में जुटा हुआ है।

देहरादून

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तराखंड दौरे को लेकर पार्टी संगठन तैयारियों में जुटा हुआ है। इस दौरे के दौरान बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद और संगठन की समीक्षा पर विशेष फोकस रखा गया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका कार्यकर्ता और बूथ स्तर का मजबूत ढांचा है।

इसी क्रम में भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मसूरी विधानसभा क्षेत्र में एक बूथ अध्यक्ष के घर जलपान कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही कैंट विधानसभा में बूथ समिति की बैठक लेकर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से आम कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संदेश जाएगा।