भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुंवर जपेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति में कुछ विलंब जरूर हुआ है।

देहरादून

 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुंवर जपेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति में कुछ विलंब जरूर हुआ है, लेकिन राज्य सरकार ने लोकायुक्त के गठन से पहले ही भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। जपेंद्र सिंह ने कहा कि लोकायुक्त द्वारा भ्रष्टाचार के मामलों की सुनवाई और कार्रवाई में होने वाले विलंब के बावजूद, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने भ्रष्टाचार का पर्दाफाश कर भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे भेजने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि 250 से अधिक भ्रष्टाचारी जेल भेजे जा चुके हैं, जो उत्तराखंड की 25 वर्षों की राजनीति में पहले नहीं हुआ। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में उत्तराखंड को सशक्त लोकायुक्त मिलेगा और वह मुख्यमंत्री से भी आगे बढ़कर 500 से अधिक भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने का काम करेगा।