देहरादून
देहरादून में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पेट्रोल के दाम में 2 रुपये 74 पैसे की बढ़ोतरी के बाद अब इसकी कीमत 96 रुपये 25 पैसे प्रति लीटर पहुंच गई है। वहीं डीजल 3 रुपये 1 पैसे महंगा होकर 91 रुपये 35 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं सीएनजी में भी 2 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की है।
वहीं इस पर अब भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज का कहना है कि भारत सरकार के प्रयासों की वजह से यहाँ इसका असर दूसरे देशों के मुकाबले कम है। उन्होंने पिछली सरकार (UPA) की तुलना में वर्तमान सरकार को बेहतर बताते हुए कहा कि पिछले चार सालों में तेल के दाम स्थिर रहे हैं और उज्ज्वला योजना जैसी स्कीमों के ज़रिए गरीबों को मुफ़्त सिलेंडर की राहत दी जा रही है। अंत में उन्होंने जनता से अपील की कि वे देश का साथ दें और ईंधन बचाने के लिए कार-पूलिंग या वर्क-फ्रॉम-होम जैसे विकल्पों को अपनाएँ