पश्चिम बंगाल सहित अन्य चार राज्यों में विजय होने के बाद भाजपा अब उत्तराखंड में 2027 का चुनाव बंगाल मॉडल को अपनाकर लड़ने की तैयारी में है।

देहरादून

 

पश्चिम बंगाल सहित अन्य चार राज्यों में विजय होने के बाद भाजपा अब उत्तराखंड में 2027 का चुनाव बंगाल मॉडल को अपनाकर लड़ने की तैयारी में है। प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि माइक्रो मैनेजमेंट और पन्ना प्रमुख संरचना को और अधिक मजबूत किया जायेगा जिसके माध्यम से भाजपा की हैट्रिक पक्की है। प्रदेश महामंत्री ने बताया कि बंगाल में जीत के पीछे कार्यकर्ताओं का बरसों का परिश्रम और माइक्रो मैनेजमेंट है और वहां छोटी-छोटी बैठकें, बूथ कमेटी गठन और पन्ना प्रमुख संरचना से जीत मिली है, वही उत्तराखंड में भी इसी तर्ज पर काम किया जायेगा। उन्होंने बताया कि बूथ कमेटी और पन्ना प्रमुख संरचना उत्तराखंड में भाजपा पहले से कर रही हैं, लेकिन अब उक्त कार्य को और सुदृढ़ किया जायेगा। परिहार ने कहा कि महीनों के पहले सप्ताह मंडल, दूसरे सप्ताह जिला और तीसरे सप्ताह प्रदेश पदाधिकारियों की बैठके की जाएगी होगी, साथ ही हर दो महीने में कोर ग्रुप की बैठक का आयोजन किया जायेगा। उनके अनुसार मंडल, जिला, बूथ और शक्ति केंद्र को सक्रिय कर 2027 में भाजपा की बड़ी और सुनहरी जीत सुनिश्चित की जाएगी।