देहरादून
अधूरे होमवर्क के साथ मीटिंग में पहुंचना अधिकारियों के लिए एक चेतावनी होगी … क्योंकि सूबे के मुखिया ने साफ कहा है कि जनता की समस्याओं का निपटारा करना पहली प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जीरो पेंडेंसी रहे इस उद्वेश्य के साथ काम होना चाहिए। साथ ही सीएम धामी ने कहा कि अधिकारियों को इसके लिए निर्देशित किया जा चुका है। आपको बता दे कि बीती रोज सचिवालय में मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक की थी उसे समीक्षा बैठक में अधिकारियों का अधूरा होमवर्क बड़ा चर्च का विषय रहा। जिस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पूरे होमवर्क के साथ मीटिंग में आने के निर्देश दिए थे।