गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे ने अपने नाम से वायरल पत्र को पूरी तरह फर्जी बताया है।

देहरादून

 

गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे ने अपने नाम से वायरल पत्र को पूरी तरह फर्जी बताया है। देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर उन्होंने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। वायरल पत्र में उत्पीड़न और अनदेखी के आरोप लगाए गए थे, जिस पर विपक्षी दलों ने भाजपा को घेरा था। प्रेसवार्ता में अरविंद पांडे ने कहा कि उनके नाम से जारी पत्र एकदम झूठा है और कही न कही इसमें विपक्ष की चाल हो सकती है। उन्होंने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि विपक्ष केवल राजनीति कर भाजपा की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहा है। चुनाव के दौरान इस तरह के बाते आती ही रहती है। अरविन्द पांडे ने स्पष्ट किया कि पार्टी में उन्हें पूरा सम्मान मिल रहा है और वे संगठन के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी की भी शिकायत प्रधानमंत्री से नहीं की साथ ही जब इस पत्र पर कार्यवाही को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी जो निर्णय लेगी वहीं हमारे द्वारा किया जाएगा।