देहरादून
उत्तराखंड में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी विधायक विनोद चमोली ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि भावना पांडे द्वारा लगाए गए आरोपों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
चमोली ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर टिकट बेचने और आर्थिक लेनदेन से जुड़े आरोप लगाए गए हैं। उनके मुताबिक, पहले भी 18 टिकट बेचे जाने की बात कही गई थी और अब करीब 25 सीटों के सौदे का दावा किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इतने गंभीर आरोपों पर कांग्रेस की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है, जिससे स्थिति और संदिग्ध होती है। बीजेपी विधायक ने मांग की कि कांग्रेस इन आरोपों पर जनता के सामने जवाब दे और सच्चाई स्पष्ट करे।