देहरादून
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के उद्घाटन से पहले प्रदेश सरकार ने इसे विकास और पर्यावरण संतुलन का अहम मॉडल बताया है। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस परियोजना का उद्घाटन करेंगे।वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि कॉरिडोर का हिस्सा राजाजी टाइगर रिजर्व और शिवालिक क्षेत्र से गुजरता है, जहां 1.95 लाख पौधों का वृक्षारोपण किया गया है। साथ ही 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर और वन्यजीवों के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्थाएं बनाई गई हैं।
सरकार का कहना है कि इस परियोजना से कार्बन उत्सर्जन में कमी, ईंधन की बचत और मानव-वन्यजीव संघर्ष में कमी आएगी।