- देहरादून
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सेवानिवृत ने लोकभवन से उत्तराखंड में जनगणना 2026 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का औपचारिक शुभारंभ स्व-गणना के साथ किया। दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा जनगणना 2027 का आज से बहुत सरल तरीके से ऑनलाइन स्व गणना करके बहुत अच्छा लगा ये बहुत ही ज्यादा आसान था। सभी को इसमें बढ़ चढ़कर भागीदारी करते हुए अपनी गणना करानी चाहिए।
वहीं दूसरी ओर ईवा श्रीवास्तव, निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय गृह मंत्रालय भारत सरकार ने कहा कि आज से सभी प्रदेशवासी 24 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना के माध्यम से पोर्टल se.census.gov.in पर तैंतीस सवालों के जवाब देकर अपनी प्रविष्टि घर बैठे दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्व-गणना आज से 24 अप्रैल 2026 तक,जबकि सामान्य मकान सूचीकरण 25 अप्रैल से 24 मई, 2026 तक चलेगा।
डिजिटल माध्यम से,जिसमें 33 सवालो का उत्तर देना होगा।
प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों जैसे चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में यह कार्य 11 सितंबर से 30 सितंबर, 2026 तक होगा।
यह भारत की पहली डिजिटल जनगणना है। इसमें 25 अप्रैल से 24 मई, 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर डेटा को सत्यापित करेंगे। अगर कोई खुद से गणना नहीं करते हैं, तो प्रगणक आपसे सवाल पूछकर जानकारी भरेंगे।