खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार पहुंचकर मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन किया।

हरिद्वार

 

खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार पहुंचकर मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन किया। यहां रोशनाबाद ने मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कंपलेक्स में चल रही उत्तराखंड यूथ महिला एवं पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता में सभी जिलों से खिलाड़ी हिस्सा ले रहे थे। महिला वर्ग में पिथौरागढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता, जबकि पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स हॉस्टल की टीम रनर-अप रही। विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी सौंपते हुए खेल मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड बॉक्सिंग के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उम्मीद जताई कि प्रदेश के खिलाड़ी भविष्य में ओलंपिक में देश का गौरव बढ़ाएंगे।