चंडीगढ़ में भाजपा मुख्यालय पर हुए बम धमाके की घटना के बाद उत्तराखंड में भी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई हैं।

देहरादून

 

चंडीगढ़ में भाजपा मुख्यालय पर हुए बम धमाके की घटना के बाद उत्तराखंड में भी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई हैं____इसी क्रम में देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक स्तर पर निरीक्षण किया गया____देहरादून के बलबीर रोड स्थित उत्तराखंड भाजपा मुख्यालय में एक साथ कई सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त निरीक्षण किया_____इस दौरान पुलिस, एलआईयू (LIU), इंटेलिजेंस विभाग और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कार्यालय परिसर का बारीकी से जायजा लिया_____देहरादून पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया की लगातार सुरक्षा एजेंसियों के साथ पुलिस प्रशासन समन्वय बनाकर कार्य कर रहा है____उन्होने बताया कि जैसे जैसे निष्कर्ष निकलते रहेंगे वैसे वैसे आगे की कार्यवाही को किया जाता रहेगा।