प्रदेश में अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं को लेकर सरकार सक्रिय हो गई है।

देहरादून

 

प्रदेश में अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं को लेकर सरकार सक्रिय हो गई है। योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।कैबिनेट मंत्री खजान दास ने विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र और राज्य की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में टीम भावना के साथ काम कर अल्पसंख्यक वर्ग को अधिक लाभ दिलाया जाएगा।