देहरादून में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सरकार सख्त नजर आ रही है। अस्पतालों में महंगे उपकरण होने के बावजूद उनके सही उपयोग पर सवाल उठ रहे हैं।

देहरादून

 

 

देहरादून में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सरकार सख्त नजर आ रही है। अस्पतालों में महंगे उपकरण होने के बावजूद उनके सही उपयोग पर सवाल उठ रहे हैं।स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कई करोड़ के उपकरण खरीदे गए, लेकिन उनका उपयोग नहीं हो रहा, जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कोरोनेशन अस्पताल का उदाहरण देते हुए ICU और वेंटिलेटर खाली रहने पर चिंता जताई।मंत्री ने साफ किया कि अस्पतालों को सिर्फ रेफरल सेंटर नहीं बनने दिया जाएगा, नहीं तो जनता का भरोसा कमजोर होगा और लोग निजी अस्पतालों की ओर रुख करेंगे।