देहरादून
देहरादून में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। निजी स्कूलों की बढ़ती मनमानी, फीस और छात्रों के शोषण जैसे मुद्दों पर सरकार सख्त रुख अपनाने की तैयारी में नजर आ रही है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने इस मामले में सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि कानून तो बनाए जाते हैं, लेकिन उनका सही तरीके से पालन नहीं हो पाता।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा में गुणवत्ता सुधार सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। निजी स्कूलों पर नियंत्रण को लेकर पहले भी नियम बनाए गए थे और जरूरत पड़ी तो इस बार भी सख्त नियम लागू किए जाएंगे।जोशी ने कहा कि यदि निजी शिक्षण संस्थानों की मनमानी और छात्रों के शोषण की शिकायतें जारी रहती हैं, तो सरकार कठोर कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी। सरकार के लिए आम जनता और छात्रों का हित सर्वोपरि है और इसी दिशा में कदम उठाए जाएंगे।