देहरादून
उत्तराखंड में मंत्रिमंडल का विस्तार कर पांच नए मंत्रियों को राजभवन में शपथ दिलाई गई। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी मंत्री अनुभवी हैं। राजनीतिक और सामाजिक जीवन के अनुभवों के साथ प्रदेश के विकास में सभी मंत्री अपना योगदान देंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम टीम भावना के साथ मिलकर काम करेंगे और प्रदेश के विकास को और गति देंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदार के द्वार पर कहा था कि अगला दशक उत्तराखंड का दशक होगा और इस दिशा में उत्तराखंड आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार पर खुशी जताते हुए कहा कि टीम भावना के साथ सभी लोग काम करेंगे और प्रदेश को आगे बढ़ाएंगे उन्होंने यह भी कहा कि अभी चुनाव में एक साल का वक्त बचा है ऐसे में सभी लोग मिलकर प्रदेश के हित के लिए और प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे।