देहरादून
इस वर्ष अप्रैल माह में राज्य में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रकिर्या को किया जाना है____इस प्रक्रिया को लेकर प्रदेश के सभी राजनीतिक दल भी सक्रिय हो गए हैं, वही इसी कड़ी में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया भाजपा की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी है_____संगठन महामंत्री ने बताया कि जहाँ कही भी बीएलए 2 नियुक्ति के लिए कुछ स्थान रिक्त रह गये थें उनकी पूर्ति भाजपा द्वारा कर दी गयी है______उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप सभी बीएलए वन और बीएलए टू SIR की प्रकिर्या को पूरा करने में सहायता करेंगे व प्रकिर्या का पालन भी करेंगे।