देहरादून
देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बालासुंदरी मंदिर के पास मिले अज्ञात महिला के शव का मामला सुलझा लिया गया। पुलिस ने महिला के पति रंजीत शर्मा को हत्या का आरोपी बताया।
एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल के अनुसार, 11 मार्च को महिला का शव मंदिर परिसर के पास मिला था। पुलिस ने आठ टीमों की मदद से करीब 5000 परिवारों की जांच की। 19 मार्च को आरोपी तक पहुँचकर पूछताछ में उसने हत्या स्वीकार की।मृतका रूपा (30-32 वर्ष) आरोपी की पहली पत्नी थी। रंजीत ने देहरादून में दूसरी शादी कर ली थी। फरवरी में रूपा वापस आई तो विवाद बढ़ा और 8 मार्च को आरोपी ने उसकी हत्या कर शव कट्टे में डालकर फेंक दिया।
आरोपी गिरफ्तार हो चुका है और जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस टीम को पुरस्कार भी दिया गया।