गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर चल रही सियासत के बीच भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है

देहरादून

 

गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर चल रही सियासत के बीच भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है____प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि केंद्र सरकार ने अंत्योदय और उज्ज्वला योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए हैं, जिससे गरीबों को बड़ी राहत मिली है_____उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भी गैस के दाम कम नहीं थे और अगर तुलना की जाए तो स्पष्ट अंतर नजर आता है_____उन्होंने माना कि वर्तमान समय में कुछ बढ़ोतरी हुई है, लेकिन सरकार इस मुद्दे को लेकर गंभीर है और जल्द ही इसमें संतुलन बनाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।