मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने दिव्यांग, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन लाभार्थियों के लिए हर माह की 5 तारीख से पहले डीबीटी के माध्यम से खातों में पेंशन भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की है।

देहरादून

उन्होंने बताया कि पहले पेंशन में देरी होती थी, लेकिन अब समय पर धनराशि पहुंच रही है। साथ ही पेंशन राशि ₹1000 से बढ़ाकर ₹1500 कर दी गई है। अब बुजुर्ग दंपति दोनों को पेंशन का लाभ मिलेगा।

“हम हर माह की 5 तारीख से पहले पेंशन खातों में भेज रहे हैं। राशि ₹1000 से बढ़ाकर ₹1500 की गई है और अब बुजुर्ग दंपति दोनों को पेंशन दी जा रही है। आगे भी कमजोर वर्गों के हित में बेहतर प्रावधान जारी रहेंगे।