पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पर जमकर मनाई गई होली 

उत्साह और उमंग का पर्व होली को लेकर लोगों में अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। इन दिनों पूरे देश में जगह-जगह पर धूमधाम के साथ होली का पर्व मनाया जा रहा है। राजधानी देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पर जमकर होली खेली गई। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड की परंपरा रही है कि वह हर त्यौहार को धूमधाम के साथ लोगों के साथ मिलजुल कर मनाएं और इसी के तहत इस तरह के आयोजन किए जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे पेड़ पौधों में नई-नई कलियां आती हैं, नए-नए पौधे आते हैं इसी तरह से होली का यह त्यौहार लोगों के लिए नवजीवन और खुशी का प्रतीक हो।