देहरादून
आगामी 7 मार्च को गृह मंत्री अमित शाह का प्रदेश दौरा होना है लेकिन उससे पहले प्रदेश की राजनीति में पक्ष विपक्ष के बयान तेज़ हो गये है, कांग्रेस पार्टी के वतिष्ठ नेता हरक सिंह रावत द्वारा बयान में कहा गया है कि अमित शाह को प्रदेश दौरे के दौरान आकर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी जवाब देने की जरूरत है______जिसपर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कुंदन परिहार का कहना है कि जब भी भारतीय जनता पार्टी कोई नया कार्य करने जाती है या भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेता प्रदेश दौरे पर आते हैं तब कांग्रेस पार्टी में भय की स्थिति देखने को मिलती रहती है_____उन्होने कहा कि भाजपा लगातार पूरे देश में जीत का परचम लहरा रही है, और भविष्य में भी इसी प्रकार विजय होती रहेगी जिससे कांग्रेस पार्टी चिंता में है और जिस प्रकार देश- प्रदेश की जनता का आशीर्वाद व समर्थन भाजपा को मिल रहा है उसके कारण कांग्रेस पार्टी भय और भ्रम में है और आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी की हार निश्चित हैं।