हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ के दिव्य, भव्य व ऐतिहासिक आयोजन के लिए राज्य सरकार ने कमर कस ली है तो केंद्र सरकार भी कुंभ के लिए राज्य सरकार का सहयोग कर रही है ।

देहरादून

 

हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ के दिव्य, भव्य व ऐतिहासिक आयोजन के लिए राज्य सरकार ने कमर कस ली है तो केंद्र सरकार भी कुंभ के लिए राज्य सरकार का सहयोग कर रही है । बतादें कि केंद्र सरकार ने 500 करोड़ की धनराशि कुंभ की तैयारियों को लेकर जारी की है। जिसके चलते विकासकार्यों को रफ्तार मिलेगी साथ ही घाटों के सौंदर्यीकरण और विस्तार पर विशेष फोकस रहेगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र के प्रति आभार जताया है। तो वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य के विकास के लिए लगातार दिल्ली के दौरे करते रहते हैं। मुख्यमंत्री जब भी दिल्ली जाते हैं उत्तराखंड के लिए कुछ न कुछ और सौग़ात लेकर आते है ।